फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Arsu Panchayat, Golden Jayanti Shelter Scheme, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: अरसू पंचायत में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से पात्राें को मिले घर

Fri, 10 May 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Arsu Panchayat, Golden Jayanti Shelter Scheme, Rampur Bushahr
अरसू पंचायत में खुले ज्ञान केंद्र में पढ़ाई करते युवा।
जरूरतमंदों को मिलीं सोलर लाइटें और युवाओं के लिए खुला ज्ञान केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ(रामपुर बुशहर)। विभिन्न सरकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने और पंचायत क्षेत्र का विकास करने में ग्राम पंचायत अरसू महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बात गरीबी रेखा से नीचे रह रहे ग्रामीणों और आपदा पीड़ितों को घर बनाने की हो या फिर पंचायत के अन्य विकास कार्यों की, ग्राम पंचायत में सभी को चरणबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत अरसू में वित वर्ष 2023-24 में विभिन्न योजनाओं का ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया गया है। इस वित्त वर्ष में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत छह परिवारों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिली है। पंचायत के तारा चंद पुत्र केवल राम गांव शाहीडवार, कांशी राम पुत्र बरगू राम, गांव ढौल, दूत राम पुत्र शाणू राम, गांव सूमा, और प्रकाश चंद पुत्र वीरू राम, गांव टिकरी कैंची को घर बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये की धनराशि मुहैया करवाई गई है। पंचायत प्रधान दामोदरी देवी ने बताया कि गृह निर्माण के लिए सरकार की ओर से निर्धारित राशि पात्रों को प्रदान की गई है और अब उक्त गृह निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। यह लाभ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार को दिया गया। इसके अलावा बीते वर्ष पंचायत क्षेत्र के खजूनी गांव में भारी बरसात के कारण चार परिवारों और तंगूर गांव के एक परिवार के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, इन्हें भी राहत राशि प्रदान की गई है। इनमें केवल राम, जीवत राम, गोबिंद राम, दिला राम और तंगूर गांव के रूप लाल को भी गृह निर्माण के लिए राहत राशि दी गई है। प्रधान दामोदरी देवी ने कहा कि पंचायत के सौंदर्यीकरण के तहत तंगूर, शोहच, अर्सू, सूमा, जूणी और टिकरी कैंची गांव में रास्ते में चक्का टाइलें लगाई गई हैं, जबकि बीते वित्त वर्ष में 45 सोलर लाइटें जरूरतमदों को दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अरसू क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु है। ऐसे में यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने वाले और अन्य युवाओं के लिए ज्ञान केंद्र स्थापित किया गया, जिसमें सभी तरह की पुस्तकें रखी गई हैं। इसका लाभ क्षेत्र के युवा और छात्र-छात्राएं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरसू पंचायत विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed