{"_id":"6a7b11b86da978cc24099181","slug":"army-personnel-donated-blood-on-the-occasion-of-independence-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166973-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में शिविर आयोजित कर जुटाया 27 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में शिविर आयोजित कर जुटाया 27 यूनिट रक्त
विज्ञापन
रामपुर में आयोजित शिविर में रक्तदान करते सेना के जवान। संवाद
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सेना के जवानों ने किया रक्तदान
रक्तदान सेवा परिवार ने लगाया 62वां रक्तदान शिविर, नगर परिषद ने भी किया सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान सेवा परिवार ने नगर परिषद सभागार में मंगलवार को 62वां रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में झाकड़ी स्थित गैरीसन 831 लाइट रेजीमेंट के जवानों ने रक्तदान कर समाज को सेवा भाव का संदेश दिया। इस शिविर में कुल 27 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। नगर परिषद सभागार में रक्तदान सेवा परिवार, भारतीय सेना और नगर परिषद ने संयुक्त रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर का शुभारंभ वन मंडल अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने किया। इस दौरान सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। शिविर में सेना के जवानों, स्थानीय लोगों और नगर परिषद के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर यह शिविर आयोजित हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में खनेरी अस्पताल से आई चिकित्सकों की टीम ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी के अध्यक्ष नितेश भारती ने बताया कि यह शिविर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किया। लोगों में देशभक्ति के साथ-साथ समाज सेवा और मरीजों को जीवनदान देने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने शिविर में रक्तदान करने वाले सेना के जवानों और अन्य लोगों का आभार जताया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, तिलक राज, पुनित गुप्ता, अनिल मोक्टा, संदीप शर्मा, जितेंद्र कश्यप, ज्योति लाल सानी, प्रदीप, विक्की मोक्टा, अजय कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।