{"_id":"671637e9d3369083460d9080","slug":"archie-a-student-of-takleach-school-got-second-place-in-the-block-level-childrens-science-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-123514-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल की छात्रा आर्ची ने खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल की छात्रा आर्ची ने खंड स्तरीय बाल विज्ञान मेले में पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
स्कूल पहुंचने पर छात्रा का फूल मालाओं से किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच की छात्रा आर्ची ठाकुर ने हाल ही में हुए 32वें बाल विज्ञान मेले में खंड स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यूनिवर्सल डिजास्टर सायरन सिस्टम मॉडल के तहत आर्ची ठाकुर ने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। छात्रा का चयन जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के लिए हुआ है। स्कूल पहुंचने पर प्रार्थना सभा में आर्ची का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने छात्रा का स्वागत कर मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि छात्रा ने जिस प्रकार से स्कूल का नाम खंड स्तर पर रोशन किया है, उसी तरह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना परचम लहराए। आर्ची ठाकुर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन से इस मॉडल को सबके सामने प्रस्तुत कर पाई। इस प्रतियोगिता का प्रतिनिधि करने के लिए स्थानीय पाठशाला के अध्यापक विजय पाल और भरत बदरेल की सेवाएं विशेष रूप से रहीं।