फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Applications for graduation and post graduation in IGNOU till 30th

Rampur Bushahar News: इग्नू में स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए आवेदन 30 तक

Sat, 15 Jun 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
इच्छुकों को इग्नू से पढ़ाई करने का सुनहरा मौका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में इग्नू सेंटर में जून सत्र 2024 के लिए स्नातक-स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट-डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन 30 जून तक कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।


इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों को इग्नू से पढ़ाई करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। जो छात्र और छात्राएं पढ़ाई करना चाहते हैं, वे इग्नू की वेबसाइट पर जाकर 30 जून से पहले प्रवेश लें। अनुसूचित जाति और जनजाति से संबंध रखने वाले जिन विद्यार्थियों की आय 2.5 लाख से कम हैं, वे इग्नू से स्नातक स्तर की शिक्षा नि:शुल्क ग्रहण कर सकते हैं। वर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी इग्नू में पहले से पंजीकृत हैं, वे भी 30 जून से पहले पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए इग्नू स्टडी सेंटर 1110 रामपुर, राजकीय महाविद्यालय रामपुर और इग्नू की आधिकारिक पर जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed