{"_id":"69be942017596ff4e6066d05","slug":"apples-and-stone-fruits-are-in-danger-due-to-increasing-cold-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156517-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठंड बढ़ने से सेब और गुठलीदार फलों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठंड बढ़ने से सेब और गुठलीदार फलों पर संकट
विज्ञापन
फूल आने वाले क्षेत्रों में बढ़ी बागवानों की चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई क्षेत्र में बीते दो दिन में भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सेब और गुठलीदार फलों की फसल पर असर पड़ने की आशंका है। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में, जहां सेब के पेड़ों पर फूल आ चुके हैं और ठंड का सीधा प्रभाव फसल पर पड़ सकता है। स्थानीय बागवानों निरंजन ठाकुर, इंद्र, सतीश कुमार और अंकुश ने बताया कि रात के समय तापमान में आई तेज गिरावट चिंता का विषय बन गई है। उनका कहना है कि जिन बगीचों में पहले ही फ्लॉवरिंग हो चुकी है, वहां ठंड के कारण फूल झड़ने या खराब होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि गुठलीदार फलों जैसे प्लम पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। लगातार बदलते मौसम के चलते बागवानों की चिंता बढ़ गई है और यदि आने वाले दिनों में मौसम में सुधार नहीं होता है, तो फसल को नुकसान उठाना पड़ सकता है।