फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple season, Wazir stepwell-Thachawa road will be repaired, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: सेब सीजन से पहले दुरुस्त हो रही वजीर बावड़ी-थाचवा सड़क

Sun, 30 Jun 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Apple season, Wazir stepwell-Thachawa road will be repaired, Rampur Bushahr
करोड़ों की लागत से वजीर बावड़ी थाचवा सडक़ का होगा कायाकल्प। संवाद
सवा छह किलोमीटर मार्ग की लोक निर्माण विभाग कर रहा मेटलिंग और टारिंग, क्षेत्र के हजारों ग्रामीण होंगे लाभान्वित, एनएच ठप होने पर बाईपास की भूमिका निभाती है यह सड़क
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। विकास खंड निरमंड की एक दर्जन पंचायतों के हजारों किसान बागवानों को सेब सीजन से पूर्व बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने वजीर बावड़ी से थाचवा तक सड़क को पक्का करने का कार्य युद्धस्तर पर छेड़ दिया है। विभाग करीब सवा पांच करोड़ रुपये की लागत से सवा छह किलोमीटर का कायाकल्प करेगा। विभाग ने सड़क को चौड़ा करने और मेटलिंग का कार्य पूरा कर लिया है। आगामी सप्ताह से सड़क की टारिंग का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

गौर हो कि वजीर बावड़ी-थाचवा सड़क क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करती है। बीते कई माह से विभाग ने वजीर बावड़ी-थाचवा सड़क को चौड़ा करने का कार्य चलाया था, जो अब पूरा हो गया है। कई साल से इस सड़क की हालत दयनीय बनी हुई थी, जिस कारण क्षेत्र के हजारों सेब उत्पादकों, किसानों, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी, लेकिन अब सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्र की ब्रौ, पोशना, बाड़ी, तुनन, जगातखाना, खरगा, बक्खन, कुश्वा, सरघा और सरपारा पंचायत के हजारों लोगों और खासकर सेब उत्पादकों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। सड़क दुरुस्त होने से सेब सीजन के दौरान बागवानों को हजारों पेटियां सेब मंडी पहुंचाने में राहत मिलेगी। रामपुर में एनएच पांच बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान यह सड़क बाईपास की भूमिका निभाती है। किन्नौर और देश सीमा की ओर जाने हजारों वाहनों की आवाजाही यहां से होती है। पूर्व में जहां तंगहाल सड़क पर जाम की समस्या बनी रहती थी, वहीं अब सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या से भी निजात मिलेगा। विभाग लोक निर्माण विभाग 5.19 करोड़ रुपये की लागत से 6.265 किलोमीटर सड़क को चौड़ा और पक्का करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी सप्ताह टारिंग का कार्य होगा शुरू
विभाग ने सड़क को चौड़ा और मेटलिंग का कार्य पूरा कर लिया है। यदि मौसम साफ रहा तो आगामी सप्ताह से सड़क की टारिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क पक्की होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। -- उदय कौशल एसडीओ, लोक निर्माण विभाग ब्रौ

करोड़ों की लागत से वजीर बावड़ी थाचवा सडक़ का होगा कायाकल्प। संवाद

करोड़ों की लागत से वजीर बावड़ी थाचवा सडक़ का होगा कायाकल्प। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article