{"_id":"5f0f33fc8ebc3e63c03dee7a","slug":"apple-rampur-hp-news-sml3384881133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन में कंडयाली, कैंथला मोड़ और नारकंडा कैंची में पार्क होंगे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन में कंडयाली, कैंथला मोड़ और नारकंडा कैंची में पार्क होंगे ट्रक
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सेब सीजन के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। सेब बहुल क्षेत्र नारकंडा में प्रशासन ने बैठक कर कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। एसडीएम कुमारसैन गुंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेब आढ़तियों, एपीएमसी, लोनिवि, पुलिस प्रशासन, ट्रांसपोर्टर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बागवानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सेब सीजन में कोविड-19 के नियमों के साथ सेब के कारोबार को पूर्ण करने के लिए सभी को अपनी अहम भूमिका निभाने के एसडीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम ने सेब कारोबारियों को हिदायत देते हुए कहा कि बाहरी राज्यों के खरीदार, ट्रक चालकों और मजदूरों का ब्योरा प्रशासन को दें। सरकार की ओर से जारी कोविड नियमों का पालन करें अन्यथा प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। प्रशासन की ओर से कारोबारियों को तीस दिन के बैकअप सहित सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सात दिन का समय दिया। वहीं, नारकंडा में ट्रकों की पार्किंग के लिए कंडयाली, कैंथला मोड़ और नारकंडा कैंची का चयन किया गया।
बैठक में सिंहल नारकंडा के प्रधान हरीश भरोटा ने कहा कि पिछले तीन सालों से एपीएमसी को पंचायत की ओर से दिए गए साफ-सफाई के बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। यदि जल्द एपीएमसी मंडियों के पास बने शौचालयों की देखरेख और सफाई के लिए फंड नहीं देती है तो पंचायत इस सीजन में सफाई व्यवस्था के लिए असमर्थ है। इस संबंध में प्रशासन ने आश्वासन दिया कि समय रहते स्वच्छता के लिए पंचायत को फंड दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने बागवानों से अपील की है कि सेब सीजन के दौरान आने वाले मजदूरों का ब्योरा प्रशासन को देते रहें। वहीं, अपना सेब उसी आढ़ती के पास बेचें, जहां सेब का भुगतान समय पर हो। सेब बेचते समय सामाजिक दूरी बनाए रखें। एसडीएम ने कहा कि सीजन में यातायात को सुचारु रखने के लिए मंडियों के पास अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी और जो यातायात नियमों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई करे। सीजन के दौरान सड़कों को सुचारु रखने के लिए लोक निर्माण विभाग को हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। सीजन के दौरान व्यवस्था को कायम रखने के लिए उपमंडल स्तर की कमेटी गठित की जाएगी, जो हर स्थिति की रिपोर्ट प्रशासन को देखी।
इस मौके पर बीडीओ मृकना देवी, बीएमओ देवराज, अधिशासी अभियंता लोनिवि मनोज कुमार, नगर पंचायत नारकंडा अध्यक्ष कमलेश कैंथला, राज कंवल, हरि कपूर, सुशीला श्याम, मनीष मखैक, अमर मेहता और लाल चंद डोगरा सहित कई अन्य मौजूद रहे।