फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple orchards in the pinkbud stage in apple-rich areas

Rampur Bushahar News: बागवानी पर मंडराने लगे संकट के बादल

Mon, 30 Mar 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
. मध्यम ऊंचाई वाले सेब बहुल इलाकों में पिंकबड स्टेज में सेब के बगीचे
विज्ञापन

. हर साल प्रकृति की मार झेल रहे बागवान, छाई मायूसी
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली के मध्यम ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में बागवानी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में सेब के बगीचे पिंकबड स्टेज में हैं। बागवानों को सालभर की मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। मौसम के अचानक बदलाव से सेब की टहनियों में फूल की जगह सीधे पत्ते आ रहे हैं। कहीं फूल आने भी शुरू हो चुके हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते तापमान में गिरावट आई है। इससे सेब की सेटिंग पर सीधा असर पड़ता है। बागवानों के लिए ओलावृष्टि भी बड़ा संकट बन गई है। सोमवार को नोगवैली और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश का दौर शुरू हुआ। बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक 25 फीसदी फूल आने पर बागवानों को दवाइयों का छिड़काव करना चाहिए और साथ ही मधुमक्खियों के बॉक्स बगीचे के इर्द-गिर्द स्थापित करने चाहिए ताकि फूलों की सेटिंग पर्याप्त मात्रा में हो सके। बागवानों में गोवर्धन, हिम्मत सिंह, जगत सिंह, पवन, बंसी लाल, गोविंद, सूरज, प्रकाश, घनश्याम, श्याम मुरारी, यशपाल और सुंदर सिंह का कहना है कि प्रकृति की चौतरफा मार के चलते हर साल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसके एवज न तो समय पर दवाइयां, न ही सरकार और विभाग की तरफ से कोई सहायता मिलती है। बागवानों को महंगे दामों पर बाजार से दवाइयां और अन्य बागवानी उपकरण खरीदने को बाध्य होना पड़ता है। बागवानी और राजस्व विभाग का काम कागजी कार्रवाई तक सीमित रहता है। धरातल पर कुछ भी अमल नहीं होता। बहरहाल, मौसम की मार के कारण बागवानों की परेशानी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article