फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple orchards in Rohru suffer damage

Rampur Bushahar News: रात को चमगादड़ चट कर रहे सेब, बागवानों की उड़ी नींद

Mon, 22 Sep 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू में ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब के बगीचों में पहुंचा रहे अधिक नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। क्षेत्र में सेब सीजन अब अंतिम चरण में है। मौसम खुलने से जहां बागवानों की परेशानी कम हुई, वहीं अब चमगादड़ों ने बागवानों की नींद उड़ा दी है। रात को बगीचों में चमगादड़ के बागवानों के सेब चट कर रहे हैं, जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। कई बगीचों में फसल को बचाना चुनौती बन चुका है। रोहड़ू और जुब्बल उपमंडल के ऊंचाई वाले बगीचों में चमगादड़ बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जहां सेब के बगीचों में हेलनेट नहीं लगे हैं, वहां चमगादड़ों की समस्या बढ़ती जा रही है। बागवानों ने सरकार से सहायता की गुहार लगाई है। बागवानों को सेब की फसल को सुरक्षित रखने के लिए हर मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बार पहले ओलावृष्टि से बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा। इसके बाद पतझड़, माइट और अन्य रोगों से फसल को क्षति पहुंची। बरसात में भी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। अब चमगादड़ों से फसल को बचाने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व प्रभारी डॉ. नरेंद्र कायथ ने कहा कि चमगादड़ रात को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। इसके लिए पहले भी कई सेमिनार आयोजित किए गए। बगीचों में इनकी रोकथाम के लिए तेज रोशनी लगाना जरूरी है। उससे वे बगीचों में प्रवेश नहीं करते हैं। इसके अलावा रात के समय पटाखे से उनको भगाने का प्रयास करें। एक बार बगीचे से माइग्रेट हो जाए, तो दोबारा कुछ दिन आराम मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed