{"_id":"5d3ee34d8ebc3e6d117f2c08","slug":"aparajita-aparajita-amar-ujala-aparajita-rampur-juri-rampur-hp-news-sml3020497104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्त महिला विकसित समाज की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्त महिला विकसित समाज की पहचान
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ज्यूरी में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्यातिथि और छात्र?
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। एक विकसित समाज की पहचान एक सशक्त महिला है। जब महिला मजबूत होगी तो समाज में फैली कुरीतियां खुद दूर हो जाएंगी। अपने अधिकारों की जानकारी रखने वाली महिला समाज के हर तबके पर प्रभाव छोड़ती है। यह बात ज्यूरी स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन्स स्माइल कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जसवंती नेगी ने कही। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है, तभी देश सशक्त हो सकता है।
उन्होंने छात्राओं को समान वेतन अधिकार, कार्य स्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी अधिकार, लीगल सर्विस अथॉरिटी, रात के समय महिला की गिरफ्तारी न होना, गरिमा और शालीनता का अधिकार, संपत्ति का अधिकार, गुड़िया हेल्पलाइन सहित अन्य आपातकालीन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की 108 छात्राओं और स्टाफ ने नारी गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली। इस मौके एसएमसी प्रधान किशन चंद, शिक्षक लीला नोगल, सुनीता नेगी, रीता कुमारी, अनिता कटोच मौजूद रहे।
---
विटामिन, प्रोटीनयुक्त आहार लें छात्राएं : डॉ. स्मृति
कार्यक्रम में पीएचसी ज्यूरी से आई डॉ. स्मृति चौहान ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। छात्राओं को किशोरावस्था में मासिक धर्म, स्वच्छता बनाए रखने और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं को आहार में विटामिन, प्रोटीन सहित संतुलित आहार का मेन्यू बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार का आधार है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की देखरेख करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकार की ओर से किशोरियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।