फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anti-rabies vaccination of 66 dogs in Kotkhai

Rampur Bushahar News: कोटखाई में 66 कुत्तों का रेबीज रोधी टीकाकरण

Mon, 14 Sep 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। नगर पंचायत कोटखाई में पशु जन्म नियंत्रण योजना के तहत रेबीज की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 66 आवारा कुत्तों का रेबीज रोधी टीकाकरण किया गया। साथ ही लोगों को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

अभियान नगर पंचायत कोटखाई और उपमंडलीय पशु चिकित्सालय कोटखाई के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. अंकुश चौहान ने की। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को रेबीज के खतरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेबीज एक जानलेवा संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित कुत्ते के काटने से फैल सकती है। उन्होंने पालतू कुत्तों का नियमित टीकाकरण करवाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आवारा कुत्ते के काटने पर बिना देर किए चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। लोगों से आवारा कुत्तों से दूरी बनाए रखने की भी अपील की गई। अभियान में पशुपालन विभाग और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सक्रिय योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed