फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anti-drug sports drive organised at Rohru Indoor Stadium

Rampur Bushahar News: वाॅलीबाल में सीमा रणटाडी, कबड्डी में छौहारा की टीम बनी विजेता

Thu, 16 Apr 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
. रोहड़ू के इंडोर स्टेडियम में एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव का आयोजन
विज्ञापन

वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं करवाईं गईं

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन और मेला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स ड्राइव 2026-27 का इंडोर स्टेडियम में आयोजन हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सीमा रणटाडी की टीम विजेता रही। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 30 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच सीमा रणटाडी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उखली महेंदली की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में छौहारा की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में नावर टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। नावर की टीम दूसरे स्थान पर रही। सीनियर बैडमिंटन (सिंगल) में स्माक्ष ढालटा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वीर विक्रम पांटा उपविजेता रहे। अंडर-21 वर्ग में दक्ष ने पहला और सूर्यांश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डबल ओपन बैडमिंटन में समक्ष और चिराग मेहता की जोड़ी विजेता रही, जबकि मनीष कुमार और स्वरूप नर्ता की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। छात्रा वर्ग के सिंगल में रितिका शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वंशिका उपविजेता रहीं। वहीं, डबल में रितिका शर्मा और मनजीत सिंह की जोड़ी ने बाजी मारी, जबकि आकांक्षा और सृष्टि की जोड़ी दूसरे स्थान पर रहीं। समापन समारोह में स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चौहान और महासचिव जगजीत ठाकुर ने बताया कि इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रहेंगे ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके और समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed