फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual training camp organized at 8 HP NCC battalion Rampur

शिष्टाचार और व्यक्तित्व निर्माण मनुष्य के व्यक्तित्व का दर्पण है: राठौर

Wed, 12 Jun 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Annual training camp organized at 8 HP NCC battalion Rampur
माही राजे राठौर रामपुर में कैडेट्स को शिष्टाचार एवं व्यक्तित्व निर्माण के बारे में जानकारी दे
कैडेट्स को हथियार खोलने और जोड़ने का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। आठ एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एनसीसी कैडेट्स के लिए शिष्टाचार और व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता पूर्व एनसीसी कैडेट माही राजे राठौर रहे। माही राजे राठौर ने कैडेट्स को शिष्टाचार और व्यक्तित्व निर्माण का जीवन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूक किया। शिष्टाचार और व्यक्तित्व निर्माण मनुष्य के व्यक्तित्व का दर्पण होता है। शिष्टाचार ही मनुष्य की एक अलग पहचान, सम्मान दिलाने में सहायता करता है। कोई शिक्षित हो, लेकिन उसमें शिष्टाचार नहीं है तो उसकी शिक्षा व्यर्थ है। एनसीसी का मुख्य कार्य कैडेट्स में शिष्टाचार से चरित्र निर्माण करना है। इससे व्यक्ति दूसरों के साथ प्रभावी ढंग से बातचीत करने की क्षमता विकसित कर सकते हैं। शिष्टाचार किसी व्यक्ति के ज्ञान और व्यावसायिक कौशल को संदर्भित करता है। दोपहर सत्र में एनसीसी कैडेट्स को हथियार को खोलने और जोड़ने का अभ्यास दिया गया। जिसकी संचालन सूबेदार प्रीतम सिंह और सूबेदार दलबीर सिंह ने की। शाम के सत्र में सभी कैडेट्स ने खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed