{"_id":"5d98a1e18ebc3e93df424067","slug":"annual-school-function-rampur-hp-news-sml309917956","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरवी और आर्यन के नाम रहा बेस्ट एथलीट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरवी और आर्यन के नाम रहा बेस्ट एथलीट का खिताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। गार्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में टैगबिन कंपनी के सीईओ सौरभ भैक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल की प्रधानाचार्य रोहिणी मिन्हास ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर खूब धमाल मचाया।
वार्षिक समारोह में स्कूल की थानाधार ब्रांच के बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभागार में मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्यातिथि और दर्शकों ने विद्यार्थियों के कार्यक्रमों पर प्रशंसा की। मुख्यातिथि ने वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छात्रा वर्ग में बेस्ट एथलीट का पुरस्कार आरवी सिंघा और छात्र वर्ग में आर्यन रॉयल के नाम रहा। आईएससी में जमा दो कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले दिलावर सिंह ठाकुर, द्वितीय आरूषि रॉयल, दसवीं कक्षा में प्रथम रहे एरिन धोरटा और द्वितीय रही अभ्या चौहान को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिक्षक और छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।