{"_id":"6749aad713c8812e16059ab4","slug":"annual-function-celebrated-in-government-senior-secondary-school-board-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-125624-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: इतिश व आरुषि को दिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: इतिश व आरुषि को दिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मांदल में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मांदल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानीय निवासी प्रमोद देस्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्कूल के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब इतिश शर्मा और आरुषि पोशेटा को दिया गया।समारोह का शुभारंभ छात्राें ने वंदेमातरम गीत के साथ किया। उसके बाद स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। स्कूल के प्रधानाचार्य यशवंत काल्टा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर छात्रों ने नेपाली डांस, सिरमौरी नृत्य, पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य सहित विभिन्न विषयों प आधारित नाटिकाओं का मंचन भी किया।
कार्यक्रम के अंत में मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अभिनूर, आशिश, अजय कुमार, कार्तिक, लव, कुश, नीतिन, सोनिका, आरुषि पोशेटा, अंश राणा, अनमोल शर्मा, प्रेरणा, ईतिश शर्मा, रिशिका शर्मा, सिमरन सेठी, तमन्न पोशेटा को दिया गया। खेलों के क्षेत्र में प्रेरणा, रीतिश राणा, अनमोल, सारांश शर्मा, गौरव, अक्षित, अजय, दीक्षित, तानिश, आर्यन, साहिल, अरुण, ईतिश, उज्जवल, काव्या, नीतिन को पुरस्कृत किया गया। अन्य गतिविधियाें के लिए मिशब, सोनिका, लव, ईकशिता, राज, नीतिन, अरुण, आयुष, आरुषि , परी थापा, ईतिश, काव्या दुल्टा, साहिल, रीतिश, रीतिका, अनमोल, साहिल, अंश, अजय, आस्था और सौम्या को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर भगवान सिंह दुल्टा, अनिल काल्टा, हरीश शर्मा, प्रकाश चंद भी उपस्थित रहे।