{"_id":"694e643dedf66e668a07edf3","slug":"annual-function-celebrated-at-saraswati-vidya-mandir-kungash-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-150924-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन
. सरस्वती विद्या मंदिर कुंगश में वार्षिक समारोह मनाया
. मुख्य अतिथि ने समारोह में होनहार विद्यार्थी किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर कुंगश में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश सदस्य एवं समाजसेवी पिंकू ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कराड़ पंचायत के प्रधान एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. चमन ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भूपेंद्र शर्मा, शेर सिंह चौहान, अमरीश पूरी, ठाकुर दास वर्मा, रूपेंद्र ठाकुर, राजेश ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर और दीपक भारती उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन को बधाइयां दीं और सामूहिक रूप से 21 हजार रुपये की सहयोग राशि विद्यालय को भेंट की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता डॉ. चमन ठाकुर ने अपने संबोधन में सरस्वती विद्या मंदिर के संस्कारयुक्त वातावरण, अनुशासन और नैतिक मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय समाज को सशक्त और संस्कारी नागरिक देने में अहम भूमिका निभाते हैं। समारोह के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें अनुष्का ठाकुर, रचिता ठाकुर, आर्यन ठाकुर, प्रथम ठाकुर और आदित्य ठाकुर को नीट परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा साहिल, समीर, प्रभात, रिया, रोहन, मुनीश और वैष्णवी सहित कई विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।