{"_id":"6745d74615c6ee5339019672","slug":"annual-function-at-government-senior-secondary-school-theog-students-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-125459-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षा और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षा और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले होनहार किए सम्मानित
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग (बॉयज़) के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्याति
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग छात्र में वार्षिक समारोह, विधायक कुलदीप राठौर ने दिया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग छात्र में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि का समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। विधायक राठौर ने शिक्षा और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान राठौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही हमारे समाज का आधार है और विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य है। शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी से छात्रों का समग्र विकास होता है। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और स्कूल के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और अध्यापकों ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से विद्यालय को और अधिक उन्नति की ओर ले जाने में मदद मिलेगी। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट को 25000 रुपये की राशि और स्कूल मैदान में टाइल्स बिछाने के लिए शीघ्र ही राशि का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरिंदर कंवर, संजय शर्मा, राजेश कंवर, विवेक थापर, राजेश शर्मा और प्रधानाचार्य मदन लाल सहित विद्यार्थियाें के अभिभावक मौजूद रहे।
संवाद