फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual examinations in Kinnaur's winter vacation schools from November 28

Rampur Bushahar News: किन्नौर के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से

Fri, 17 Nov 2023 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
114 परीक्षा केंद्रों में प्री प्राइमरी से आठवीं के 5490 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर में शीतकालीन अवकाश वाले विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए वार्षिक परीक्षाएं 28 नवंबर से छह दिसंबर तक होंगी। प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक 3861 विद्यार्थी और आठवीं कक्षा में 1629 विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में भाग लेंगे। नियमित परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का संचालन प्रात: कालीन सत्र में 9:45 से एक बजे तक किया जाएगा।


गौर हो कि प्री प्राइमरी से लेकर पांचवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों की 28 नवंबर से 1 दिसंबर, जबकि आठवीं कक्षा की परीक्षा 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक होंगी। किन्नौर में 114 परीक्षा केंद्रों में 250 के करीब अध्यापकों के माध्यम से परीक्षाएं ली जाएंगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने के आधा घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपस्थिति सुनिश्चित करना अनिवार्य है। परीक्षा 10 बजे से आरंभ होंगी। 114 परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को ठंड से बचने के लिए कैरो हीटर दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रश्र पत्र शिमला से छपकर आना है। रिकांगपिओ डाइट सेंटर में उत्तर पुस्तिका की चेकिंग किन्नौर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों के माध्यम से होगी। प्री प्राइमरी से लेकर पांचवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट संबंधित स्कूलों और परीक्षा केंद्रों में पहुंच गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed