{"_id":"6aeb1eb68988e5b86b04712f","slug":"annual-award-distribution-ceremony-at-saraswati-vidya-mandir-galani-on-wednesday-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-174194-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
एसवीएम गलानी के वार्षिक समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान। संवाद
. एकता का स्वर, संस्कृति का आदर रही समारोह की थीम
. मेधावी विद्यार्थियों मिला सम्मान, भगत सिंह सदन बना सर्वश्रेष्ठ सदन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सरस्वती विद्या मंदिर गलानी में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2026 हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। ‘एकता का स्वर, संस्कृति का आदर’ थीम पर आधारित इस समारोह में कुई पंचायत की प्रधान अंकिता वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में खूब रंग जमाया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का संदेश दिया। विशेष रूप से लोकनृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, जिसे अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दिगंत को हेड बॉय, रशुल को हेड गर्ल और रंजन को बेस्ट एथलीट चुना गया। वहीं, वर्षभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भगत सिंह हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया। मुख्य अतिथि अंकिता वर्मा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलकूद में भागीदारी भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। अंत में विद्यालय परिवार ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में पंचायत उपप्रधान भूपेंद्र मेहता, बीडीसी सदस्य रीना कश्यप और सरस्वती विद्या मंदिर कुमारसैन के प्रधानाचार्य भरत भूषण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ।