फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Announcement of multi-story parking construction

Rampur Bushahar News: धरातल पर उतरने से पहले जमीन असुरक्षित, योजना लटकी

Thu, 06 Aug 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Announcement of multi-story parking construction
रामपुर के गौरा चौक में पार्किंग निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि को भू विज्ञानिकों ने बताया असुर​
धरातल पर उतरने से पहले पार्किंग के लिए चयनित भूमि असुरक्षित घोषित
विज्ञापन

रामपुर में सिरे नहीं चढ़ पाएगी मुख्यमंत्री की मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की घोषणा
. पार्किंग के निर्माण के लिए चयनित भूमि को भू-वैज्ञानिकों ने कर दिया असुरक्षित घोषित
. विधायक नंद लाल ने प्रशासन, नगर परिषद को दिए पार्किंग निर्माण की संभावनाएं तलाशने के निर्देश
. रामपुर में एनएच पांच पर बढ़ रहा वाहनों का बोझ, जाम और हादसों का बढ़ा अंदेशा
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर।
रामपुर में यातायात व्यवस्था में सुधार, सुरक्षित सफर और जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पार्किंग निर्माण की घोषणा सिरे नहीं चढ़ पाएगी। दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने रामपुर के गौरा चौका में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन भू वैज्ञानिकों के निरीक्षण के बाद अब यहां पार्किंग का निर्माण संभव नहीं है। विशेषज्ञों ने चयनित भूमि को असुरक्षित करार दिया है। शहर में पार्किंग की उचित सुविधा न होने के कारण नेशनल हाईवे-पांच पर जाम की समस्या बढ़ रही है। शहर में जाम और हादसा होने का हमेशा अंदेशा बना रहता है। शहर के लोगों की पार्किंग निर्माण की आस फिर से टूट गई है। वर्ष 2024 में रामपुर उपमंडल के सराहन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गौरा चौक में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण की घोषणा की थी। यहां नगर परिषद ने पार्किंग निर्माण के लिए करीब 8 बीघा भूमि का चयन किया था। संयुक्त विभागीय दल और भू वैज्ञानिकों ने इस निर्माण स्थल का जब निरीक्षण किया, तो पाया कि यह स्थान पार्किंग निर्माण के लिए संवेदनशील है और यहां न तो कोई चट्टान हैं और न ही ठोस भूमि। इसे देखते हुए यहां पार्किंग का निर्माण संभव नहीं है। इस संबंध में नगर परिषद ने भी सरकार और शहरी विकास विभाग को सूचित कर दिया है। बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में जब विधायक नंद लाल ने पार्किंग के निर्माण से जुड़ी जानकारी मांगी, तो जवाब मिला कि यहां पार्किंग निर्माण संभव नहीं है। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा को धरातल पर उतारने के प्रयास होने चाहिए। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के दूसरे स्थानों में पार्किंग के निर्माण की संभावनाएं तलाशी जाएं। हालांकि, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने शहर के जीरो पॉइंट और स्प्रिंगडेल स्कूल के पास पार्किंग निर्माण के लिए भूमि का चयन करने की सलाह दी है। इनमें एक भूमि वन विभाग और दूसरी भूमि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकार क्षेत्र में है। ऐसे में कब इस भूमि का एफसीए मामला तैयार होगा और कब बजट उपलब्ध होगा। इसे लेकर शहरवासियों की चिंता बरकरार है। नगर परिषद और भू वैज्ञानिकों ने प्रस्तावित नई भूमि का सर्वेक्षण किया है और इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी है। अब भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जा सकेगी। इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, यह कहना मुश्किल है। बहरहाल, शहरवासियों को मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणा का लाभ नहीं मिल पाएगा।

इंदिरा मार्केट फेस टू के लिए मांगा बजट

नगर परिषद रामपुर ने सुझाया है कि रामपुर के इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित पार्किंग के लिए बजट मुहैया करवाया जाए, तो जल्द इस पार्किंग का निर्माण पूरा होगा। वर्तमान में नगर परिषद ने इस पार्किंग निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जमा करवाई है, लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी पार्किंग का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा। इस पार्किंग के निर्माण पर करीब 7 करोड़ रुपये के बजट का खर्च होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


गौरा चौक में प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण संभव नहीं है। भू वैज्ञानिकों ने इस भूमि को पार्किंग निर्माण के लिए असुरक्षित करार दिया है। शहर के जीरो पॉइंट और स्प्रिंगडेल के पास भूमि का निरीक्षण किया गया। रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दी गई है। अब आगामी प्रक्रिया के बाद ही पार्किंग निर्माण का रास्ता साफ हो पाएगा। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article