फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anniversary program at Paon Veer Temple of Kuthed

Rampur Bushahar News: कुठेड़ के पंच वीर मंदिर में वर्षगांठ कार्यक्रम

Wed, 05 Mar 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नित्थर (कुल्लू) । पंच वीर मंदिर कुठेड़ की वर्षगांठ का धार्मिक आयोजन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। उपतहसील निथर की कुठेड़ पंचायत में पंच वीर के मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पिछली साल फरवरी माह में पूरा हुआ था। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। एक साल बाद बुधवार को वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में कुई कंडा नाग और शानी की माता दुर्गा ने शिरकत की। इनके साथ देवता साहिब के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कुई कंडा नाग के गूर विनोद ठाकुर ने कहा है कि इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया और पूरा सहयोग भी किया। खासकर युवाओं ने भी सहयोग दिया। इस अवसर पर हर संध्या पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। इसमें क्षेत्र के कई विद्वान पंडितों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed