{"_id":"63e91b9d12d7daee3b07536d","slug":"anni-kullu-nh-closed-due-to-snowfall-rampur-hp-news-c-19-1-58523-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: किन्नौर में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट अभी भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: किन्नौर में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट अभी भी बंद
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर) किन्नौर जिले में बर्फबारी के बाद अभी भी एक दर्जन से अधिक ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
लोक निर्माण विभाग सड़कों को बहाल करने के कार्य में जुटा है। जानकारी के मुताबिक जिले के रोघी, रिब्बा, रिस्पा, नेसंग, कानम, रोपा, काफनू , छितकुल , हांगों चूलिंग नमज्ञया और सुमरा मार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद है। वहीं रिकांगपिओ से पूह काजा की ओर जाने वाली वाहनों की आवाजाही हुरलिंग तक हो रही है।
बर्फबारी के कारण हांगो, चूलिंग ,नमज्ञा, टाशी गंग, शासो, आसरंग और कुन्नों-चारंग का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द सभी सड़कों को बहाल किया जाए। एसडीओ पूह सुरेश नेगी ने बताया कि बर्फबारी अधिक होने पर सड़कों को खोलने में समय लग रहा है। जल्द सभी सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।