फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Animal Husbandry Department Rampur celebrated World Rabies Day

Rampur Bushahar News: डंसा स्कूल की अंकिता और अनिरुद्ध ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

Sun, 28 Sep 2025 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग रामपुर ने मनाया विश्व रैबीज दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पशुपालन विभाग रामपुर ने शनिवार को पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में विश्व रैबीज दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। ह्यूमेन पीपल एनजीओ रामपुर, पशुपालन विभाग, मिशन रैबीज, माय फर्रीज, शिक्षा विभाग और पीजी कॉलेज रामपुर की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन शीतल शर्मा और आर्यन ने किया। प्रतियोगिता में 11 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पीपीएस रैशरण स्कूल डंसा अंकित और अनिरुद्ध ने प्रथम स्थान, स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी अर्णा और हिमांशुल ठाकुर ने द्वितीय स्थान, आरवीके पब्लिक स्कूल दत्तनगर काव्यांश और मुकुल ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में रामपुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया प्राचार्य बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विश्व रैबीज दिवस पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने रैबीज पर जागरूकता व्याख्यान का प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रतिभागियों को रैबीज रोकथाम, नियंत्रण और जिम्मेदार पशु देखभाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ह्यूमेन पीपल एनजीओ अध्यक्ष अनिल मोक्टा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एनजीओ के ज्योति लाल महामंत्री, अमनदीप, शीतल शर्मा , बलविंदर कौर, नितिका चौहान, साक्षी ठाकुर, नितिका ठाकुर, अंचल ठाकुर, सुमन ठाकुर, पलक ठाकुर, मुस्कान, शुभ्रतो, श्रद्धा, कशिश और शुभम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed