फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Animal friend recruitment begins at Patbangla ground, 44 candidates qualify

Rampur Bushahar News: पाटबंगला मैदान में पशु मित्र भर्ती शुरू, 44 अभ्यर्थी उत्तीर्ण

Sat, 11 Apr 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Animal friend recruitment begins at Patbangla ground, 44 candidates qualify
रामपुर के पाटबंगला मैदान में पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में दौड़ लगाते अभ्यर्थी। संवाद
75 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

महिलाओं ने 1500 मीटर और पुरुष अभ्यर्थियों ने पांच हजार मीटर दौड़ में बहाया पसीना
कैमरे की निगरानी में हुई भर्ती प्रक्रिया, प्रशासनिक दल भी रहा मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में कुमारसैन उपमंडल के पुरुष और महिला पशु मित्रों तथा रामपुर उपमंडल की महिला पशु मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया का आयोजन किया गया। पशु मित्र भर्ती में 75 अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। इनमें से 44 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। भर्ती प्रक्रिया कैमरे की निगरानी हुई।
कुमारसैन उपमंडल में चार पद और रामपुर उपमंडल में 15 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पशु औषधालयों के लिए भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण के मानदंडों के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 30 मिनट में 5,000 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी, जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी करना अनिवार्य था। अभ्यर्थी निर्धारित समय से 30 मिनट पहले ही परीक्षण स्थल पर पहुंच गए और अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लेकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। दस्तावेजों की जांच के बाद मैदान में अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन

पशु मित्र उपसमिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के तहत कुमारसैन उपमंडल के अभ्यर्थियों और रामपुर उपमंडल की महिला अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शारीरिक परीक्षा में 75 अभ्यर्थियों में से 44 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों को आगामी चरण में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। रविवार को रामपुर उपमंडल के पुरुष वर्ग की भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक परीक्षण के दौरान पशु मित्र उपसमिति की अध्यक्ष एवं नायब तहसीलदार कुमारसैन तेंजिन डोलमा, नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी, डीपीई विशेषर भलैक, कैलाश भलूनी, कामराज हस्टा, पीईटी सुशील वर्मा, रेखा, पैरा मेडिकल स्टाफ संगीता सहित पशुपालन विभाग के अन्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed