{"_id":"6aabee41af8e075ebc0df004","slug":"ani-school-won-the-volleyball-title-while-dalash-won-the-kabaddi-title-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-170038-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी स्कूल ने वॉलीबाल, दलाश ने कबड्डी का खिताब जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी स्कूल ने वॉलीबाल, दलाश ने कबड्डी का खिताब जीता
विज्ञापन
आनी के खुन्न स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर
खुन्न में अंडर-19 जोनल खेलकूद संपन्न, बुद्धि सिंह ठाकुर ने सम्मानित किए खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुन्न में अंडर-19 बॉयज जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पीएमश्री उत्कृष्ट विद्यालय आनी ने वॉलीबॉल का खिताब जीता। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दलाश विजेता रहा। खो-खो मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खनाग स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में सरस्वती विद्या मंदिर दलाश विजेता बना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी उपविजेता रहा। मार्चपास्ट प्रतियोगिता में च्वाई स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समापन समारोह में मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। बुद्धि सिंह ठाकुर ने विद्यालय की पुरानी छत बदलने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने कहा कि खुन्न विद्यालय को भविष्य में सीबीएसई स्तर तक स्तरोन्नत किया जाएगा। इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जलोड़ी क्षेत्र की छह पंचायतों के लिए खुन्न एक केंद्र बिंदु है। क्षेत्रवासियों ने भी विद्यालय के विकास और इसे सीबीएसई स्तर तक उन्नत करने की मांग की है। प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।