फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani Hospital gets a gynecologist, years old demand fulfilled

Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल को मिला स्त्री रोग विशेषज्ञ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Wed, 14 Jan 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को अब शिमला और रामपुर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी क्षेत्र की महिलाओं और अब उपचार के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। वर्षों से चली आ रही मांग के बाद आखिरकार सिविल अस्पताल आनी में महिला रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होंगी। पधर से स्थानांतरित होकर आए डॉ. आमिर मालिक ने आनी अस्पताल में पदभार संभाल लिया है। उनके ज्वाइन करने से क्षेत्र की महिलाओं को अब स्थानीय स्तर पर ही स्त्री रोग से संबंधित बेहतर उपचार मिल सकेगा। इससे पहले भी स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले के आदेश दो बार आनी अस्पताल के लिए जारी हुए थे, लेकिन किसी भी चिकित्सक ने यहां ज्वाइन नहीं किया था। इसके चलते आनी और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को महिला रोग से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए रामपुर और शिमला जैसे दूरदराज के शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय, पैसा और परेशानी बढ़ जाती थी। सिविल अस्पताल आनी करीब 50 हजार की आबादी के लिए एकमात्र बड़ा स्वास्थ्य संस्थान है। ऐसे में यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब डॉ. आमिर मालिक के ज्वाइन करने से गर्भावस्था जांच, प्रसव से जुड़ी सेवाएं, महिलाओं की सामान्य और जटिल बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगा। वर्तमान में सिविल अस्पताल आनी में स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित कुल 6 विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से अस्पताल की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिली है। बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अस्पताल में ज्वाइन कर लिया है और अब निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article