फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   anguish in school lecturers

Rampur Bushahar News: स्कूल प्रवक्ता संघ ने किया कक्षा छठी से पढ़ाने के फरमान का विरोध

Fri, 12 Sep 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग जानबूझकर प्रवक्ताओं को कर रहा प्रताड़ित : लक्टू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ इकाई जिला शिमला ने शिक्षा विभाग की ओर से प्रवक्ताओं को कक्षा छठी से पढ़ाने के जारी निर्देश की कड़ी आलोचना की है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र लक्टू ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में प्रवक्ताओं को कक्षा छठी से पढ़ाने वाले आदेश प्रवक्ताओं के साथ अन्याय हैं, जोकि सरासर गलत हैं। उन्होंने कहा कि प्रवक्ता वर्ग विद्यालय में टीजीटी और सीएंडवी वर्ग के पद रिक्त होने पर छात्रों को पढ़ाते हैं। ऐसे में विभाग जानबूझकर ऐसे आदेश निकालकर प्रवक्ताओं को प्रताड़ित कर रहा है। विभाग यह स्पष्ट करे कि क्या विद्यालय में टीजीटी और सीएंडवी वर्ग की कोई आवश्यकता नहीं है और उनकी भविष्य में कोई भर्ती नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि विभाग यही चाहता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते विभाग प्रवक्ताओं को मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य की पदोन्नति में 100 प्रतिशत कोटा भी प्रदान करे। उन्होंने कहा कि इस विषय में राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने भी शिक्षा विभाग का उक्त आदेश जारी करने पर विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि विभाग ऐसे फरमान को तुरंत रद्द करे। वर्ना प्रवक्ता संघ इसका पूरजोर विरोध करेगा l

चीफ पैटर्न जय पाल पराशर, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, महासचिव आकाशदीप, वित्त सचिव गगन चौहान, प्रताप वर्मा, यशपाल रांटा, दिनेश भलूनी, राजेश घालटा, डॉ. सत्य प्रकाश शर्मा, अजीत सिंह, सुरेंद्र वर्मा, डॉ. रामसरण शर्मा, डॉ. विनोद मेहता, दीप चंद, अजय शर्मा सहित अन्य प्रवक्ताओं ने विभाग के इस आदेश का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed