फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   An awareness rally will be held against drugs on 22nd.

Rampur Bushahar News: आनी में 22 को नशे के खिलाफ निकाली जाएगी जागरुकता रैली

Thu, 13 Feb 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को बैंकों की विभिन्न योजनाओं के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी की लफाली पंचायत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया। इसमें ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के साथ नशे के बारे में भी जागरूक किया। उप प्रधान चुन्नीलाल ने कहा कि 22 फरवरी को नशे और चिट्टे के खिलाफ एकजुट होकर जागरुकता रैली निकाली जाएगी। आनी के विभिन्न क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मार्च के दूसरे हफ्ते में आनी बाजार में भी नशे के खिलाफ व्यापक एकजुटता होगी। उन्होंने इस रैली में सभी समूहों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और ग्रामीणों से रैली में शामिल होने की अपील की। तीनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ब्लॉक अधिकारी भी रैैली में भाग लेंगे। उन्होंने पुलिस थाना आनी के एसएचओ मुंशी से भी रैली में शामिल होने की अपील की। स्थानीय निवासी पदम प्रभाकर ने बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के लिए अभिभावकों से जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे युवा पीढ़ी में बढ़ता जा रहा है। भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंधक महिंद्र ठाकुर ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह, भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंधक महिंद्र ठाकुर, सीएफएल ब्लॉक कॉर्डिनेटर रंजना शर्मा और आईसीआरपी अनु बौद्ध ग्राम संगठन की प्रधान किरण वाला ने सभी को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed