{"_id":"6a245c48c505ba4d0e0324bb","slug":"amarujala-scholarship-programme-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-161885-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले के 10वीं व 12वीं के 594 मेधावी सम्मान पाकर गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले के 10वीं व 12वीं के 594 मेधावी सम्मान पाकर गदगद
विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह भाग लेने वाले मेधावी उपायुक्त डॉ. अमित कुमार श
रिकांगपिओ में अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डीसी ने किया पुरस्कृत
मेहनत का कोई विकल्प नहीं : डॉ. अमित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में शनिवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें किन्नौर के 58 निजी और राजकीय स्कूलों के 10वीं और 12वीं के 594 मेधावियों को उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। उपायुक्त से सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा समारोह स्थल भी गूंज उठा। समारोह में न सिर्फ मेधावियों के सपनों को पहचान मिली बल्कि अधिकारियों और शिक्षाविद ने कॅरिअर से जुड़े अहम टिप्स भी दिए।
मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने कहा कि जीवन में हर समय कठिन परिश्रम करना ही होगा। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। यदि कोई उल्लेखनीय काम करना है तो कठिन परिश्रम के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा नई चीजें सीखने और पढ़ने का भाव होना चाहिए। दूसरे के अनुभव से भी हम काफी सीख सकते हैं। किसी भी विषय को समझकर और परखकर फिर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा और प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह नेगी मौजूद रहे।
उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी विषय को समझकर और परखकर फिर आगे बढ़ना चाहिए। बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का भी कठिन परिश्रम होता है, क्योंकि वे कड़ी मेहनत करके बच्चों को पढ़ाते हैं। इसलिए हमेशा अभिभावक का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
इनसेट
शिक्षण संस्थान विद्यापीठ शिमला के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा ने कहा कि कई बार मेहनत के बाद भी आप असफल हो सकते हैं, लेकिन जीवन में मेहनत से पीछे नहीं हटना चाहिए। आपके अंदर मेहनत करने का गुण और पढ़कर समझने की क्षमता है तो कुछ भी सीख सकते हैं।
इनसेट
विद्यापीठ के निदेशक इ. रविंद्र अवस्थी ने कहा कि बच्चे नंबरों के पीछे न भागें। अक्सर ऐसा भी होता है कि स्कूलों, कॉलेजों में कम अंक लाने वाले आगे मेहनत करके काफी आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी नकारात्मक सोच न रखें। यह सफलता में बाधक बन सकती है।
इनसेट
इनका भी रहा सहयोग
कार्यक्रम में आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी और बाहरा यूनिवर्सिटी बाकनांघाट सोलन, सोम प्रकाश एंड ब्रदर्स रिकांगपिओ व रत्न सिंह नेजा राम रिकांगपिओ सहयोगी रहे।
इनसेट
यह बोले विद्यार्थी
अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत सम्मानित होकर बेहद अच्छा लग रहा है। इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता रहे।
सोनाक्षी
सफल होकर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। जिस तरह से मंच पर सम्मानित किया गया है उससे काफी मनोबल बढ़ा है। यह अच्छी पहल है। -जिनिया
अमर उजाला और स्कूल की ओर से सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐसे कार्यक्रमों से सभी विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
-डेचेन
इनसेट
कार्यक्रम में सम्मानित होने के साथ ही अफसरों का मार्गदर्शन करना बेहद प्रशंसनीय रहा। अफसरों की बातों से बहुत कुछ सीखने को मिला।
-वर्तिका
इनसेट
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
कार्यक्रम में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की नन्हीं बच्ची पारुल बंसल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।