फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Ceremony

Rampur Bushahar News: भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Mon, 29 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Ceremony
रिकांगपिओ में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डाईट रिकांगपिओ के छात्र और छात्र
रिकांगपिओ में अमर उजाला ने किया भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन, 43 स्कूलों के 311 टॉपर्स किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। क्लब स्लिक रूट वैंकट हाॅल रिकांगपिओ में सोमवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेडल हासिल करना मेधावियों की मेहनत का परिणाम हैं। इसी तरह निरंतर परिश्रम करते रहें, जिससे आसानी से मंजिल तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि काम को करने के लिए निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए, तभी आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। पढ़ाई जीवन का एक अभिन्न अंग है। हर परिवार की उम्मीद होती है कि हमारे बच्चे जीवन में कामयाबी हासिल करें। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि जीवन में सफल इंसान बनकर किन्नौर जिले नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अमर उजाला जनजातीय क्षेत्र के टॉपरों को सम्मानित करके अहम भूमिका निभा रहा है। इस समारोह में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के 43 विद्यालयों के 311 मेधावियों को सम्मानित किया। साथ ही इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी सम्मानित किए गए। समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा और विशेष अतिथि उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग किन्नौर कुलदीप नेगी मौजूद रहे। मुख्यातिथि उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डाईट रिकांगपिओ की छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद डीएवी स्कूल के पारूल बंसल और मीरा ठाकुर ने बेहतरीन डांस पेश कर वाहवाही लूटी। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नृत्य पेश कर सबका मनोरंजन किया। कार्यक्रम में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग किन्नौर कुलदीप सिंह नेगी ने कहा कि काम को करने के लिए निर्धारित लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर किसी विषय को लेकर दबाव न बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने पर आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में मिनर्वा स्टडी सेंटर बिलासपुर का मुख्य योगदान रहा। वहीं बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला, इकफाई यूनिवर्सिटी बद्दी, आईईसी यूनिवर्सिटी, महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी बद्दी, सतलुज जल विद्युत निगम सोमप्रकाश एंड बद् र्स रिकांगपिओ और रत सिंह नेजा राम रिकांगपिओ सह प्रोयोजक रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य रिकांगपिओ स्कूल जिया लाल नेगी, मंच सचालक गवांग सिंह, विवेक, ओम प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रियंका, विकास शर्मा, अमित कुमार, सोमप्रकाश,मोहन नेगी, अंजना धीमान, रतना नेगी, ठाकुर विष्ठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मेधावी विद्यार्थियों ने कहा

1. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कल्पा की छात्रा शिखा ने बताया कि अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करने का कार्यक्रम एक सराहनीय कदम है। आशा करते हैं कि भविष्य में भी इस तरह की कार्यक्रम का आयोजन होता रहे।
विज्ञापन


2. डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की छात्रा इवा ने कहा कि अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह ने हमें सम्मानित करके स्कूल और जिला का मान बढ़ाया है। इसके लिए अमर उजाला का धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


3.राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा लक्ष्मी ने कहा कि अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह दुर्गम और जनजातीय क्षेत्र में करना एक सराहनीय कदम है। इस तरह से समारोह के आयोजन करने से हमारा मनोबल बढ़ा है।

रिकांगपिओ में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डाईट रिकांगपिओ के छात्र और छात्र

रिकांगपिओ में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डाईट रिकांगपिओ के छात्र और छात्र

रिकांगपिओ में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डाईट रिकांगपिओ के छात्र और छात्र

रिकांगपिओ में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में डाईट रिकांगपिओ के छात्र और छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed