फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Alto car falls into gorge in Jogani; driver dies

Rampur Bushahar News: जोगणी में खाई में गिरी आल्टो कार, चालक की मौत

Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
हादसे में चार अन्य घायल, खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के 3:00 बजे पेश आया हादसा, नोगली से मुनिश बाहली जा रही थी कार


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस चौकी तकलेच के तहत जोगणी में एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है और चार लोग घायल हुए हैं। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा शुक्रवार तड़के 3:00 बजे पेश आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार संख्या एचपी 06बी-5765 में सवार होकर पांच लोग नोगली से मुनिश की ओर जा रहे थे। तड़के करीब 3:00 बजे जब कार तकलेच पंचायत के जोगणी के पास पहुंची, तो चालक ने कार पर से अचानक नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शिमला जिले की तहसील रामपुर के गांव मुनिश निवासी 40 वर्षीय चालक पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामपुर तहसील के मुनिश गांव के ही चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। इनमें 36 वर्षीय सरजन (36) पुत्र श्याम लाल, 37 वर्षीय ज्योति प्रकाश पुत्र रूप सिंह, 27 वर्षीय ललित और 29 वर्षीय जय प्रकाश शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक और घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अन्य चार घायल खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article