फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Alternative road will be constructed soon in Nigulsari

निगुलसरी में जल्द बनेगी वैकल्पिक सड़क, तीन महीने में आवाजाही के लिए खुली रहेगी : नेगी

Wed, 08 Oct 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Alternative road will be constructed soon in Nigulsari
भावानगर में जातरू उत्सव के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते मंत्री जगत सिंह
भावानगर में 2.70 करोड़ से निर्मित बस अड्डा का मंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

. तीन दिवसीय जातरू उत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल
. आयोजन समिति को तीन लाख रुपये देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। बागवानी मंत्री जगत सिंह ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र निगुलसरी से राहत दिलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सतलुज नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि यह मार्ग अगले तीन महीनों में आम जनता के लिए खोला जाए। मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को भावानगर में 2.070 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस अड्डा भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि बस अड्डा भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों व यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके बाद मंत्री नेगी ने तीन दिवसीय पारंपरिक जातरू उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने स्थानीय कलाकारों की ओर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। मंत्री ने मॉडल पब्लिक स्कूल भावानगर के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी की सराहना की और अपनी ऐच्छिक निधि से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने आयोजन समिति को उत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए तीन लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान उपमंडल निचार के तहत आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही तीन दिवसीय जातरू उत्सव की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वालों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, किनफेड चेयरमैन चंद्र गोपाल, एसडीएम निचार नारायण चौहान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, बीडीसी अध्यक्ष ललिता, बीर सिंह, हरीश नेगी, हितेश नेगी, प्रताप नेगी, सुखदेव नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

भावानगर में जातरू उत्सव के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते मंत्री जगत सिंह

भावानगर में जातरू उत्सव के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते मंत्री जगत सिंह

भावानगर में जातरू उत्सव के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते मंत्री जगत सिंह

भावानगर में जातरू उत्सव के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करते मंत्री जगत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed