फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Alternative for landslide affected Nigulsari 26 sector will be ready soon

Rampur Bushahar News: भूस्खलन प्रभावित निगुलसरी 26 सेक्टर का जल्द तैयार होगा विकल्प

Thu, 23 Jan 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Alternative for landslide affected Nigulsari 26 sector will be ready soon
छोटा कंबा के सारती नाले की ओ सडक़ का निर्माण करने में जुटी लोक निर्माण विभाग
पांच करोड़ से बनेगी साढ़े तीन किमी सड़क और पुल की अबेडमेंट
विज्ञापन

एनएच-पांच बाधित होने पर अब हजारों लोगों को नहीं होगी दिक्कत

युद्धस्तर पर चल रहा सड़क के दोनों ओर कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के हजारों लोगों और देश सीमा पर तैनात जवानों को अब निगुलसरी-26 सेक्टर में भूस्खलन होने पर दिक्कतें नहीं झेलनीं पड़ेंगी। अब यहां लोक निर्माण विभाग वैकल्पिक सड़क का निर्माण कर रहा है। इसका कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। विभाग वैकल्पिक लुतुक्सा-छोटा कंबा-चौरा सड़क का निर्माण कर रहा है। इस सड़क पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इस सड़क के बनने से एनएच अवरुद्ध होने पर यातायात व्यवस्था सुचारु रह सकेगी और जिले के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। गौर हो कि किन्नौर जिले निगुलसरी में भारी भूस्खलन के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बीते कई वर्षों से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। इस कारण कई कई दिनों तक यहां यातायात व्यवस्था ठप हो जाती है और किन्नौर जिले का शेष विश्व से संपर्क कट जाता है। जिले के लोग वर्षों से भूस्खलन की समस्या से निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे थे, जो अब जल्द ही पूरी होने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने इन दिनों सड़क का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग भावानगर लोक निर्माण विभाग स्टोर लुतुक्सा से छोटा कंबा सारती नाले तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगा। यह सड़क आगे चौरा में जाकर मिलेगी। इसके अलावा सारती नाले और लोक निर्माण विभाग स्टोर के पास सतलुज नदी पर करीब 200 फुट लंबा पुल का निर्माण किया जाएगा। अभी विभाग ने लुतुक्सा की ओर से 180 मीटर और छोटा कंबा के सारती नाले की ओर से करीब 930 मीटर सड़क का निर्माण कर लिया है। कुल साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा, जबकि सतलुज नदी पर पुल निर्माण की अबेडमेंट तैयार की जा रही है। लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण और पुल की अबेडमेंट के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगा। सड़क निर्माण पूरा होते ही जिले के तीनों खंडों की 73 पंचायतों के हजारों ग्रामीण 12 माह देश-दुनिया से जुड़े रहेंगे। एनएच बाधित होने पर अब उन्हें कई कई दिनों तक परेशनी नहीं झेलनी पड़ेगी। वहीं देश-विदेश से आने वाले पर्यटक और देश सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के हजारों जवानों को लाभ मिलेगा।



भूस्खलन प्रभावित निगुलसरी से निजात दिलाने के लिए साढ़े तीन किलोमीटर वैकल्पिक सड़क और पुल का निर्माण किया जाना है। सड़क निर्माण और पुल की अबेडमेंट में करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन दिनों सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। - आनंद कुमार शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग भावानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article