फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Allegations of rigging in the selection of winning participants in the Siraj festival in Aani

मेला कमेटी ने चहेतों को पहनाया मिस और मिस्टर आउटर सिराज का ताज : दिलसुख

Wed, 05 Nov 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
स्टेज के पीछे अपने प्रतिभागियों के पक्ष में मेला कमेटी ने तैयार किए परिणाम
विज्ञापन

आनी के सिराज उत्सव में विजेता प्रतिभागियों के चयन पर लगाया धांधली का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आनी के सिराज उत्सव में इस वर्ष मिस्टर और मिस सिराज खिताब के विजेता अपने चेहतों को सिफारिश कर बनाया गया। प्रतियोगिता समाप्त होने के कई घंटों बाद भी विजेताओं की फाइल घूमती रही और स्टेज के पीछे विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया। यह आरोप पूर्व जिला परिषद सदस्य अधिवक्ता दिलसुख ठाकुर ने ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार की शाम को क्षेत्र के कई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेला कमेटी ने मिस्टर और मिस सिराज की हर गतिविधि के आकलन और प्रदर्शन के लिए निर्णायक मंडल को बिठाया था। प्रतियोगिता समाप्त होने के तुरंत बाद विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की जानी थी, लेकिन आनी में प्रतिभागियों के अंकों वाली फाइल दो घंटे तक घूमती रही। प्रतिभागियों के अंकों में कितनी मिलीभगत हुई इस बारे में कहना मुश्किल है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि न तो प्रतियोगिता के जज और न ही मेला कमेटी निष्पक्ष थी। अपने चहेते प्रतिभागियों को प्रथम और द्वितीय स्थान देने के लिए स्टेज के पीछे अंकों में हेरा-फेरी की गई। उन्होंने चुनौती दी है कि यदि ऐसा होता है तो मेला कमेटी की ओर सिफारिश से विजयी घोषित किए गए प्रतिभागियों को कोई स्थान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों का इससे मनोबल कम हुआ है। मेला कमेटी की मिली भगती को लेकर युवाओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article