फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Allegation of making sanitation workers perform tasks outside their scope of duty at Khaneri Hospital

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मियों से विपरीत कार्य करवाने का आरोप, ठेका मजदूर यूनियन ने दिया धरना

Mon, 24 Aug 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Allegation of making sanitation workers perform tasks outside their scope of duty at Khaneri Hospital
खनेरी अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
यूनियन की मांग, श्रम विभाग अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे
विज्ञापन

प्रथा जारी रही तो अस्पताल में सफाई कार्य पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा: यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से उनके पदनाम के विपरीत अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। ठेका मजदूर यूनियन ने इसे श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सीटू से संबंधित इस यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि यह प्रथा जारी रही, तो अस्पताल में सफाई कार्य पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कांप्लेक्स खनेरी की ठेका मजदूर यूनियन के बैनर तले सफाई कर्मियों ने सोमवार को अस्पताल के मुख्यद्वार पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सफाई के अलावा अतिरिक्त कार्य करवाने और श्रम कानूनों को लागू न करने के विरोध में नारेबाजी की।
प्रदर्शन को सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सीटू जिला कमेटी सदस्य देविंद्र, यूनियन अध्यक्ष अंबिका और महासचिव सुनामणि, मिलाप नेगी ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि खनेरी अस्पताल रामपुर, किन्नौर, आनी, कुमारसैन और करसोग जैसे कई क्षेत्रों का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिससे अस्पताल में लगातार आवाजाही बनी रहती है। यूनियन नेताओं ने कहा कि ट्रामा सेंटर के निर्माण के बाद सफाई का काम और बढ़ गया है।
विज्ञापन

हालांकि, वर्ष 2015 के बाद से मजदूरों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। परिणामस्वरूप, मजदूरों पर सफाई के काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में अस्पताल प्रशासन इन मजदूरों से उनके पदनाम (सफाई कर्मचारी) के अलावा बहु-कार्य कर्मचारी की तरह काम ले रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से दवाइयों की पेटी उठाने, कुर्सी-टेबल साफ करने और कई निजी कार्य करवाए जा रहे हैं। यह पूरी तरह से गैर कानूनी है और श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय श्रम कानूनों के अनुसार, मजदूरों को केवल उनके पदनाम और निर्धारित कार्य विवरण के अनुरूप ही कार्य करवाया जाना चाहिए। पदनाम से बाहर का कोई अन्य कार्य करवाना अवैध है। जब मजदूर अपने अधिकारों की बात करते हैं या अतिरिक्त काम का विरोध करते हैं, तो अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। यह औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत अनुचित श्रम व्यवहार है।

यूनियन ने मांग की है कि श्रम विभाग अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन सफाई कर्मचारियों से उनके पदनाम के अलावा कोई अन्य कार्य करवाता रहा, तो यूनियन उग्र आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में हड़ताल कर अस्पताल में सफाई कार्य पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यूनियन ने मजदूरों को धमकाने वाले एक कर्मचारी पर भी कार्रवाई की मांग की है। इसके अतिरिक्त, यूनियन ने अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने, मजदूरों से कानून के अनुसार केवल उनके पदनाम का कार्य करवाने और श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article