फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   All watershed project works will be completed by September

Rampur Bushahar News: वाटरशेड परियोजना के सभी कार्य 30 सितंबर तक होंगे पूरे

Fri, 03 Jul 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
छौहारा में नव निर्वाचित प्रधानों के साथ बैठक, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू।
विकास खंड छौहारा के समिति सभागार में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई 2.0) के तहत वाटरशेड विकास परियोजना से चयनित पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों की बैठक की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने पर चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी ने योजना के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधानों और पंचायतों की जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए कहा कि जल एवं मृदा संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत विकास और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार योजना के तहत स्वीकृत सभी प्रगतिरत और अभी तक प्रारंभ नहीं हुए कार्यों को 30 सितंबर तक पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से विभागीय अधिकारियों, वाटरशेड समितियों और स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करवाने का आह्वान किया। बैठक में पंचायत समिति छोहारा के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने भी नव निर्वाचित प्रधानों से योजना के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने और जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक के अंत में सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed