फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   All India Congress Committee Secretary and Himachal Pradesh Co-incharge held a meeting of workers in Rohru

संगठन की मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता : विदित कुमार चौधरी

Sun, 25 May 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
All India Congress Committee Secretary and Himachal Pradesh Co-incharge held a meeting of workers in Rohru
रोहड़ू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी विदित कुमार चौधरी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी ने राेहड़ू में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी विदित कुमार चौधरी ने रविवार को राेहड़ू विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। राेहड़ू पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए। इस अवसर पर विधायक मोहन लाला ब्राक्टा भी उपस्थित रहे। बैठक में विदित चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। सरकारी की नीतियों से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। सरकार के कार्य से वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं। सरकार की लाभकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचना कार्यकर्ताओं का काम है। भाजपा की ओर से सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इसका जवाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को देना होगा। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करना होगा। इस अवसर पर विदित कुमार चौधरी ने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं की बातों को भी सुना। इस मौके पर विधायक मोहन लाल ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र में चल रहे कार्यों से सभी को अवगत करवाया। बैठक में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चतर सिंह ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed