फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   All development work stalled in Chaupal assembly constituency

चौपाल विधानसभा क्षेत्र में सभी विकास कार्य ठप : डॉ. मंगलेट

Tue, 21 Jan 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
All development work stalled in Chaupal assembly constituency
पूर्व विधायक चौपाल डॉ सुभाष मंगलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । विधानसभा क्षेत्र चौपाल में सभी विकास कार्य ठप पड़े है। यह बात मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री का कुपवी दौरा निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा व परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं की दयनीय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान किए गए वादों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार नाकाम रही है। स्कूलों में अध्यापकों के सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग व बिजली बोर्ड सहित सारे सरकारी विभागों में कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। चौपाल में जल शक्ति विभाग, लोकनिर्माण विभाग सहित अनेक विभागों में धांधली और भ्रष्टाचार पनप रहा है। कुछ चुनिंदे लोगों को अधिकारी फायदा दे रहे हैं और धरातल पर कोई विकास नजर नहीं आ रहा है। अधिकारी मनमर्जी कर रहे हैं। इन पर सरकार की कोई लगाम नहीं है और आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा चौपाल में हो रहे भ्रष्टाचार और धांधली का मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान भी उठा चुके हैं, लेकिन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा की चौपाल में परिवहन निगम की खटारा बसें चलाई जा रही हैं, जो जगह जगह बीच रास्तों में खड़ी हो रही हैं और सवारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई रूट क्लब किए गए हैं और ग्रामीणों को निजी गाड़ियों में सफर कर भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि चौपाल की जनता की भी सुध लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed