फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ajay Negi becomes the new president of Himachal Pradesh School Spokesperson Association

Rampur Bushahar News: अजय नेगी बने हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के नए अध्यक्ष

Mon, 26 May 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ajay Negi becomes the new president of Himachal Pradesh School Spokesperson Association
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के पदा​धिकारी और अन्य सदस्य ।
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय चुनाव संपन्न, कई मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का राज्य स्तरीय चुनाव सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंदरनगर में हुआ। इसमें प्रदेश के सभी 12 जिलों से आए सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के बाद मतगणना का कार्य निर्वाचन समिति की देखरेख में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। राज्य अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अजय नेगी (शिमला) और संजीव कुमार (पूर्व महासचिव) के मध्य सीधा मुकाबला रहा, जिसमें अजय नेगी ने 419 मत प्राप्त कर 108 मतों से विजय हासिल की। वहीं, संजीव कुमार को 311 मत मिले। यह जानकारी शिमला जिला के प्रवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रामपुर बुशहर से संबंधित प्रवक्ता देवेंद्र लक्टू ने दी है। महासचिव इंद्र सिंह (मंडी), कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना (चंबा), चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर (सिरमौर), मुख्य संगठन सचिव चंद्र देव ठाकुर (सोलन), वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश (कुल्लू) और कोषाध्यक्ष सुरजीत सिसोदिया (शिमला) चुने गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारियों प्रधानाचार्य हरि शर्मा, विजय कुमार, राजेंद्र वेगटा, सुरेंद्र सकलानी, धीरज सागर और प्रदीप शर्मा ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। कुल 734 डेलीगेट्स की भागीदारी ने इस चुनाव को विशेष और उत्साहपूर्ण बना दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नेगी का कहना है कि प्रवक्ताओं की प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सरकार के समक्ष उठाई जाएगी। प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट को विभाग जल्द जारी करें। इस समय तकरीबन 750 स्कूल बिना प्रिंसिपल के खाली चल रहे हैं। प्रधानाचार्य पद के लिए लेक्चरर को 95 प्रतिशत औसत संख्या बल के आधार पर पदोन्नति दी जाए। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों और डेलीगेट्स ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी। साथ ही राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त एवं प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed