{"_id":"615474f28ebc3e038718190b","slug":"agro-industrey-md-says-farmer-trained-for-good-production-rampur-hp-news-sml385548225","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक खेती के लिए किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक खेती के लिए किसानों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
रामपुर में एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन की बैठक में मौजूद लोग।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। प्रदेश के किसानों को समय के हिसाब से खेती करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे, जिसमें मिट्टी प्रबंधन से लेकर फसल प्रबंधन और बीमारियों से निजात पाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को विश्व की सबसे बेहतरीन तकनीकों मुहैया करवाई जाएगी। यह बात बुधवार को पंचायत समिति सभागार में एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने कही।
बैठक में निगम ने किसानों को उच्च तकनीकी से खेती करने के टिप्स भी दिए। साथ ही किसानों के उत्थान के लिए कई मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। पठानिया ने कहा कि किसानों की उत्पादकता और आर्थिकी बढ़ाने के मकसद से इससे पूर्व भी कई बैठकें आयोजित की गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार को दसवीं बैठक आयोजित हुई। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर आयोजित बैठकों में किसानों से फीडबैक लिए गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही मृदा जांच प्रयोगशाला खोली जाएगी, ताकि किसानों को मिट्टी जांच की सुविधा मिल सके। पठानिया ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन एप के जरिये हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
निगम मोबाइल के जरिये ही किसानों के घरद्वार से वालंटियर मिट्टी के सैंपल एकत्रित करेंगे और रिपोर्ट मुहैया करवाएंगे। उन्होंने उपकरणों और मशीनरी के बैठक में किसानों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में अनिल कुमार शर्मा, टेक सिंह, साहिल, मोहन सिंह, जगदीश, त्रिलोक, योगेश शर्मा, अजय शर्मा, रिपन सिंह, मनीष शर्मा और सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।