फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitation

राहुल गांधी से पूछताछ और अग्निपथ योजना पर भड़की कांग्रेस

Fri, 17 Jun 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
agitation
रिकांगपिओ मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते किन्नौर कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष उमेश नेगी की अगुवाई में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रोष रैली निकाली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरुद्ध कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रोष रैली कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए मुख्य चौक पर खत्म हुई। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि राहुल गांधी से ईडी पिछले तीन दिन से पूछताछ कर रही है, जिसके विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामियों को उजागर किया है। इसी के चलते राहुल गांधी के पीछे ईडी, सीबीआई लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। कांग्रेस राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देगी। इस मौके पर सूर्या बोरस नेगी, केसर नेगी, कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed