फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitation of doctors

Rampur Bushahar News: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म मामले में चिकित्सकों में रोष

Fri, 16 Aug 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दो मिनट का रखा मौन, काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन किन्नौर ने शुक्रवार को अस्पताल में आपातकालीन बैठक की। बैठक में कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और मर्डर मामले पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक की अध्यक्षता जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर सनम नेगी ने की। अस्पताल के 60 डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर सुरक्षा की मांग की।

उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन से क्षेत्र के मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आम दिनों की तरह मरीजों का उपचार किया जाएगा। गांव के अस्पताल, क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सांगला, पूह और भाबानगर अस्पताल में भी सामान्य की तरह डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे। डॉक्टर सिर्फ काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. आवेश नेगी, डॉ. विक्रम नेगी, डॉ. अविनाश नेगी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. भारतेंदु, डॉ. शीतल, डॉ. प्रभा, डॉ. आदित्य, डॉ. रिद्धि, डॉ.साक्षी, डॉ.करण , डॉ. लिजा नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed