फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After two years, Regional Hospital Rikangpio got an ophthalmologist

Rampur Bushahar News: दो वर्ष बाद क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ को मिला नेत्र रोग विशेषज्ञ

Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
After two years, Regional Hospital Rikangpio got an ophthalmologist
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शालू नेगी। संवाद
अस्पताल में शुरू हुई नेत्र ओपीडी, अब होंगे आंखों के ऑपरेशन
विज्ञापन


दो साल से रामपुर, शिमला और अन्य क्षेत्रों में जाकर हो रहा था आंखों का उपचार

चिकित्सक की तैनाती से मरीजों के समय और धन की होगी बचत


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में दो वर्ष से रिक्त पड़े नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो गई है। अस्पताल में नेत्र ओपीडी शुरू होने से जिले के लोगों को आंखों के उपचार और ऑपरेशन करवाने की सुविधा मिलेगी। जिले के नेत्र रोग से संबंधित मरीजों को अब तक रामपुर, शिमला और चंडीगढ़ जाकर अपनी आंखों का उपचार करवाना पड़ रहा था, लेकिन अब अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होने से मरीजों को राहत मिलेगी। दो वर्षों से क्षेत्रीय अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब डॉ. शालू नेगी ने अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में नेत्र ओपीडी के शुरू होने और ऑपरेशन की सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। अब उन्हें अपनी आंखों की जांच और इलाज के लिए दूर के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे जहां उनके समय की बचत होगी, वहीं दूसरी ओर उन्हें आर्थिक परेशानी से भी नहीं जूझना पड़ेगा। जिले के लोग अब तक रामपुर, शिमला, पालमपुर और शिमला जाकर अपनी आंखों की जांच और उपचार करवा रहे थे, लेकिन अब जिले के लोगों को घरद्वार पर ही बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी।



क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में नेत्र रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन भी हो सकेंगे। जिले के लोगों को नेत्र रोग के उपचार की सुविधा घरद्वार पर मिल पाएगी। स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. सोनम नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article