{"_id":"602018d58ebc3e4b6f50c26b","slug":"after-32-years-job-now-became-president-in-bdc-rampur-hp-news-sml360169616","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंस में 32 वर्ष की नौकरी, अब बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंस में 32 वर्ष की नौकरी, अब बनीं अध्यक्ष
विज्ञापन
अानी की बीडीसी अध्यक्ष बनने के बाद विजय कंवर अपने समर्थकों को साथ।
- फोटो : RAMPUR-HP
दलाश (कुल्लू)। आनी पंचायत समिति में 32 वर्ष नौकरी करने के बाद अब विजय कंवर ने अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल ली है। रविवार को दलाश पहुंचने पर विजय कंवर का समर्थकों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। गौरतलब है कि नवनिर्वाचित विजय कंवर ने जिस पंचायत समिति दफ्तर में बतौर महिला समाज शिक्षा अधिकारी के रूप में 32 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं, आज उन्होंने उसी दफ्तर में अध्यक्ष का पद संभाल लिया है।
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के लिए उनका चयन करने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और ब्लॉक कांग्रेस आनी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जिस उम्मीद के साथ चुना है, उस पर वह पूरी तरह खरी उतरेंगी। पंस अध्यक्ष बनने के बाद रविवार को विजय कंवर का दलाश में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि दलाश क्षेत्र के पाले में 34 वर्ष बाद पंस अध्यक्ष की कुर्सी आई है। कंवर के अध्यक्ष बनने पर दलाश क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
ब्लॉक कांग्रेस आनी के अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, महासचिव सतपाल ठाकुर, सोनू चौहान, डॉ. इंद्रपाल, महेंद्र ठाकुर, अशोक वर्मा, राजकुमार कंवर, संजीव शर्मा, शादी लाल आदि ने कंवर को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।