फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Advocates in Reckong Peo protested by burning a copy of the bill.

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में अधिवक्ताओं ने बिल की प्रति को जलाकर जताया विरोध

Mon, 03 Mar 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में किन्नोर बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध जताया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर चंद नेगी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता अधिनियम 1961 में प्रस्तावित संशोधन बिल के विरोध में किन्नौर बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसका रिकांगपिओ में एसोसिएशन के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बिल की प्रति को जलाकर अपना विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार से बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की है। एसोसिएशन ने डीसी किन्नौर के माध्यम से सत्र न्यायाधीश रामपुर बुशहर को ज्ञापन भेजा है। बार एसोसिएशन किन्नौर के अध्यक्ष सीनियर वकील अमर चंद नेगी और पूर्व अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि यह बिल वकीलों की आजादी और निष्पक्ष कार्य में बाधा डालेगा। जब तक सरकार बिल वापस नहीं लेती, विरोध जारी रहेगा। एसोसिएशन ने 4 मार्च को जिले की सभी अदालतों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। देशभर में इस बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। वकीलों का कहना है कि यह बिल पूरी तरह से उनके हितों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed