{"_id":"66990741454242c5cf02d88f","slug":"admission-process-for-ma-mcom-pgdca-started-in-seema-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-118922-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में एमए, एमकॉम, पीजीडीसीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीमा काॅलेज में एमए, एमकॉम, पीजीडीसीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ
विज्ञापन
विद्यार्थी 31 जुलाई तक कॉलेज वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एमए, एमकॉम और पीजीडीसीए कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। प्रवेश के लिए छात्र 31 जुलाई शाम पांच बजे तक कॉलेज वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी विषयों में प्रवेश के लिए तीन अगस्त को काउंसलिंग होगी, जिसमें विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के साथ आना अनिवार्य है। चयनित विद्यार्थियों को तीन अगस्त से पांच अगस्त तक फीस जमा करवानी होगी। महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. ललिता रावत ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, एमकॉम और पीजीडीसीए विषयों में दाखिला ले सकते हैं। पीजीडीसीए के लिए सब्सिडाइज्ड 45, नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों की संख्या 45 रखी गई है। इसके अलावा अन्य विषयों हिंदी, एमकॉम में भी सब्सिडाइज्ड सीट 30 और नाॅन सब्सिडाइज्ड 30 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके अलावा अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र में 20-20 सीटों पर दाखिले होंगे। सभी विषयों में 10 प्रतिशत सीट ईडब्ल्यूएस और एक-एक सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सुरक्षित रखी गई है, जो विधार्थी पीजी तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश ले रहे हैं। उन्हें 31 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। महाविद्यालय डीन ऑफ स्टडीज डॉ. अनिल चौहान ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बीए, बीएससी, बीकॉम, बी-वॉक, बीसीए, बीबीए में प्रवेश की मेरिट सूची 16 जुलाई को निकाल दी गई है। अभ्यर्थी 19 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई को निकाली जाएगी। विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 23 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर फीस जमा कर सकते हैं।