फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Admission process begins at Aani College, will continue till June

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया, 19 जून तक रहेगी जारी

Mon, 01 Jun 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र 2026-27 से महाविद्यालय में एनईपी 2020 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली होगी लागू
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी में यूजी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया 19 जून तक चलेगी। महाविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीए, बीकॉम, बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश रोल ऑन आधार पर दिया जाएगा। सत्र 2026-27 से महाविद्यालय में एनईपी 2020 के तहत सेमेस्टर प्रणाली लागू की जा रही है। बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। प्रथम सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों को दो डीएससी कोर्स, एक माइनर कोर्स, एक एसईसी कोर्स, एक एमडीसी कोर्स और एक एईसी कोर्स का चयन करना होगा, जिसके कुल 20 क्रेडिट होंगे। छात्र महाविद्यालय के विषय प्रेफरेंस के एबीसी ग्रुप में से अपनी रुचि के अनुसार दो डीएससी और एक माइनर कोर्स चुन सकते हैं। डीएससी और माइनर कोर्स में से ही छात्र की जिस विषय में अधिक रुचि है, उसे एसईसी कोर्स के रूप में चुनना होगा। एमडीसी कोर्स, डीएससी और माइनर कोर्स के अतिरिक्त कोई अन्य चुनना होगा। एईसी कोर्स में छात्र अंग्रेजी और संस्कृत में से एक चुन सकते हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कहा कि प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट www.gdcanni.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed