{"_id":"664dede633c5b24e260550f4","slug":"admission-open-nirmand-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-116307-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज में 3 जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निरमंड कॉलेज में 3 जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
कला और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी ले पाएंगे दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में तीन जून से शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत जो विद्यार्थी कला संकाय प्रथम वर्ष और वाणिज्य प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे 3 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी 3 जून से 15 जून तक किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन के लिए महाविद्यालय आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 16 जुलाई को कॉलेज की वेबसाइट पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी। 19 जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। 20 जुलाई को छात्रों की पोस्ट एडमिशन काउंसलिंग कॉलेज परिसर में आयोजित होगी। द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के रोलऑन एडमिशन के लिए ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल 6 जून से 15 जुलाई तक खुला रहेगा। 6 जून से 19 जुलाई तक ऑनलाइन शुल्क जमा करवाया जा सकेगा। रोल ऑन एडमिशन के लिए पोस्ट एडमिशन काउंसलिंग 22 जुलाई को होगी। महाविद्यालय निरमंड की प्राचार्य डाॅ. राजन नेगी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को कला संकाय और वाणिज्य संकाय के प्रथम वर्ष में दाखिला लेना है, वे 3 जून से आवेदन कर सकते है। 6 जून से द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल खुलेगा। महाविद्यालय का प्रॉस्पेक्ट्स 23 मई से महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी 9418031114, 941816268, कला संकाय के विद्यार्थी 9418906007, 9816185019, 9418657003, कार्यालय 70184476094, 8091121400 पर संपर्क कर सकते हैं।