{"_id":"6a748d670dd481c22f0d62a0","slug":"action-will-be-taken-against-unlicensed-food-business-operators-in-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-166607-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी में बिना लाइसेंस खाद्य कारोबारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी में बिना लाइसेंस खाद्य कारोबारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
आनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित शिविर में मौजूद कारोबारी। संवाद
. एक्सपायरी डेट वाले उत्पादों की बिक्री किसी भी स्थिति में न करें
. खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने व्यापारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू ने आनी में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करते पाए जाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिविर में आनी और आसपास के क्षेत्रों के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, किराना स्टोर, बेकरी, मिठाई विक्रेता, सब्जी विक्रेता, चाय, समोसा, गोलगप्पे एवं अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले रेहड़ी-फड़ी संचालकों सहित बड़ी संख्या में खाद्य व्यवसाय संचालकों ने भाग लिया। सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एफएसएसएआई के अंतर्गत खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन और लाइसेंस नवीनीकरण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खाद्य कारोबारियों के लिए लाइसेंस केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। शिविर में व्यापार मंडल आनी के अध्यक्ष विनोद चंदेल, उपाध्यक्ष फकीर चंद वर्मा, ज्ञान शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, मोहर सिंह, सुंदर ठाकुर, पवन शर्मा, यशवंत शर्मा , धर्मेंद्र गुप्ता, रूप सिंह ठाकुर, परबोध शर्मा, रामदेव गुप्ता, धर्म पाल, सुनील दत्त, चमन लाल, रामकुमार, छविंद्र शर्मा, तारा चंद शर्मा, गिरधारी लाल और अर्जुन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।