{"_id":"60abd57c8ebc3e1c8d012960","slug":"action-on-selling-vegetables-in-tapri-market-at-an-arbitrary-price-inspector-of-food-supply-department-avinash-did-surprise-inspection-of-tapri-market-rampur-hp-news-sml371364939","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापरी बाजार में मनमाने दाम पर सब्जी बेचने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापरी बाजार में मनमाने दाम पर सब्जी बेचने पर कार्रवाई
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले के टापरी कस्बे में सब्जी के मनमाने दाम वसूलने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रशासन को टापरी बाजार में सब्जी विक्रेताओं द्वारा लोगों से सब्जी के मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं।
प्रशासन के आदेश पर सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक अविनाश ने टापरी बाजार में सब्जी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ सब्जी की दुकानों में गली-सड़ी हुई सब्जियां भी पाई गई। जिस पर निरीक्षक ने दुकानदारों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दुकानों में केवल ताजा सब्जियों को ही रखें।
टापरी में सब्जी विक्रेताओं को मनमाने दाम वसूलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सभी सब्जी विक्रेताओं को दुकानों में हर रोज रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अविनाश ने कहा कि प्रशासन को टापरी में सब्जी विक्रेताओं द्वारा सब्जी के मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें आ रही थी। जिस पर यहां सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा निचार खंड के सभी क्षेत्रों में सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा।